कन्या शिक्षा परिसर में कलेक्टर ने अणु और परमाणु बताया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन- कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा महेश्वर के कन्या शिक्षा परिसर में कक्षा 11 वी और 12 वी की छात्राओं को अणु और परमाणुओं के बारे में आसान भाषा समझाया। साथ ही उन्होंने इसके उदाहरण देते हुए कहा कि परमाणु हमेशा क्रियाशील रहते है और कार्य करते हैं। उन्होंने अंग्रेजी के व्याकरण को रोचक तरीके से पढ़ाते हुए कहा कि टेन्स तीन भाई है। इसमें एक वर्तमान की बात करता है दूसरा भूतकाल की ओर तीसरा भविष्य की बात करता है।

इन तीनों के भी चार-चार लड़के है। इस तरह अंग्रेजी बोली और समझी जाती है। उन्होंने सभी के उदारहण देकर आसान भाषा मे व्याकरण समझाया। वहीं गणित भौतिक और रसायन को मानव शरीर से जोड़कर समझाया गया। उन्होंने कहा कि हमारा आंतरिक शरीर रसायन है और बाहरी भौतिक तथा उसके अलावा गणित के समान है। इसके पश्चात नवनिर्मित कन्या शिक्षा परिसर में नारियल के पौधें भी रौंपे।

189 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!