Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर महापौर का किया स्वागत

1 min read

देवास- महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने महापौर के साथ विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने कहा शहर के विकास का जो सपना प्रत्येक शहरवासी ने देखा है उस सपने को साकार करने के लिए  हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इस एक वर्ष में करोड़ों के विकास कार्य हुए हैं।

ये कार्य सभी के सहयोग से आगामी वर्षों में भी जारी रहेंगे। इन अवसरो पर पार्षद महेश फुलेरी, पार्षद प्रतिनिधि रामचरण पटेल, राज वार्मा निगम उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला, कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, कार्यालय अधिक्षक अशोक उपाध्याय, सहायक यंत्री इंदुप्रभा भारती, जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी आदि सहित निगम अधिकारी उपस्थित थे।

72 Views

Leave a Reply