आपदा मित्रों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा- आपदा मित्र प्रशिक्षण के आठवें दिन  139 आपदा मित्रों को सुबह मेडिटेशन कराया गया। इसके पश्चात आर.के.एस. चौहान डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट, रविंद्र महिवाल प्लाटून कमाण्डर एसडीईआरएफ एवं टीम सैनिक रविंद्र, दिनेश जगताप, योगेश के द्वारा व जिला सलाहाकार सुषमा श्रीवास की उपस्थिति में आपदा के समय उपयोग में आने वाले उपकरणों जैसे चैन शा, आर आर शा, कंक्रीट ड्रील मशीन, कांक्रीट कटर इत्यादि की जानकारी दी एवं अभ्यास कराया गया।

इसके बाद शरदचन्द्र राय डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड जिला बड़वानी द्वारा कोलेप्स स्ट्रेचर, सर्च एवं रेस्क्यू के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अंत में आपदा मित्रों को ग्रुप में विभाजित कर भूकम्प का सेनेरियो दिया एवं आपदा के सम्बध में प्लान एवं कार्यवाही का प्रतिवेदन प्रस्तुत कराया गया।

77 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!