Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

सनातन धर्म की अलख जगाने हरसूद आएंगे पं. धीरेंद्र शास्त्री

2 min read

खंडवा हरसूद- आदिवासी हरसूद विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश सरकार में वन मंत्री डॉक्टर कुंवर विजय शाह साधु संतों एवं क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से वर्षों से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। क्षेत्र की आदिवासी जनता बागेश्वर धाम के संत धीरेन्द्र शास्त्री जी के दर्शन करना चाहती हैं इसके लिए मंत्री विजय शाह धर्मपत्नी भावना शाह ने शास्त्री जी से दो बार मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उन्हें अपने क्षेत्र में दर्शन एवं कथा हेतु  आमंत्रित किया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विगत  पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का अवतरण दिवस था। इस अवसर पर मंत्री शाह ने पहुंचकर पंडितजी को जन्मदिन की शुभकामना दी और आशीर्वाद प्राप्त किया था। साथ ही हरसूद विधानसभा में कथा करने के लिए अर्जी लगाई थी।

  पुन: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मंत्री शाह एवं पूर्व महापौर भावना शाह ने मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और हरसूद में कथा करने के लिए पुन: अर्जी लगाई। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंत्री शाह को आशीर्वाद प्रदान कर कहा कि वर्तमान में उनकी कथा लंदन में होने वाली है, वहां से आने के बाद शीघ्र ही कथा की तारीख दी जाएगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सितंबर माह में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा हरसूद मेंं होने की संभावना है। मंत्री शाह की पंडित  शास्त्री की मुलाकात से सनातन धर्म को मानने वाले सभी लोगों में काफी उत्साह है।

135 Views

Leave a Reply