खंडवा- भाजपा की सरकारे ही महिलाओं के हित में एवं उत्थान और प्रदेश की बहनों के कल्याण के लिए योजनाओं के माध्यम से सर्वांगीण विकास कर रही है। भारतीय जनता पार्टी संग़ठन एवं भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारे अंत्योदय की विचारधारा पर चल कर प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को कैसे लाभ प्राप्त हो और उनको किस प्रकार जनकल्याण के क्रम में जारी योजनाओं का लाभ मिले इस हेतु सदैव प्रयासरत रहती है। यह बात खंडवा पहुंची भाजपा प्रदेश मंत्री एवं इंदौर संभाग महिला मोर्चा प्रभारी संगीता सोनी जिले के प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने मोर्चे द्वारा किए गए कल्याणकारी कार्य एवं संग़ठन कार्यो के भी विषय पर चर्चा कर भाजपा और महिला मोर्चे को मजबूत करने का आवाहन किया।
मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर ने बताया कि प्रवास के दौरान श्रीमती सोनी ने खंडवा विधानसभा के नगर के मंडलों में एवं पंधाना विधानसभा के बोरगांव मण्डल, हरसूद विधानसभा के नगर मण्डल एवं मान्धाता विधानसभा के मुंदी मण्डल के महिला मोर्चे के मंडलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर कार्य में आ रही समस्यओं एवं आगामी कार्यक्रमों के विषय पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, जिला महामंत्री द्वय राजेश तिवारी, अरुण सिंह मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष दिनेश पालीवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इंदु दुबे, जिला महामंत्री द्वय श्रुति जैन, रोशनी गोलकर, नगर उपाध्यक्ष स्नेहा पाराशर, जिला मीडिया प्रभारी मंगलेश सिंह तोमर, सह मीडिया प्रभारी श्रृंगी उपाध्याय, सहित महिला मोर्चे की मण्डल अध्यक्ष उपस्थित थी।
Views Today: 2
Total Views: 72

