अनोखा तीर, रहटगांव। नगर में सोलह श्राद्ध में कन्याएं सांझा होली का पर्व मना रही हैं। पंडित सुनील शर्मा के द्वारा बताया गया कि इसमें छोटी-छोटी कन्याएं अपने भाई की मंगल कामना करते हुए सांझा होली बनाती हैं, जो कि दीवार पर गोबर से अलग-अलग प्रतिदिन आकृति बनती है और अपने भाई की मंगल कामना करती हैं और अपने भाई के लिए मंगल गीत गाती हैं। इस तरह यह कन्याओं के द्वारा 15 दिन मनाया जाने वाला यह त्यौहार श्राद्ध पक्ष के 15 दिनों तक चलता है। यह सांझा होली विलुप्त होती हुई ग्रामीण क्षेत्र में नजर आ रही है, लेकिन कहीं-कहीं कन्याओं के द्वारा इस त्यौहार को बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पंडित जी के द्वारा यह निवेदन किया जा रहा है कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में विलुप्त न हों।
0 Views





