Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

ग्रामीण छात्रों को मिली 100 सीटर छात्रावास की सौगात

1 min read

खंडवा- आर्थिक कारणों से जिले के ग्रामीण क्षेत्र के छात्र उच्चस्तरीय पढ़ाई नहीं कर पाते थे। इसके लिए सरकार द्वारा जिला मुख्यालयों पर छात्रावासों का निर्माण करवाया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के गरीब बच्चे शहर के  छात्रावासों में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया मध्यप्रदेश में चल रहे विकास पर्व के तहत लाल चौकी के समीप संयुक्त छात्रावास योजना के तहत निर्मित हुए 336.55 लाख रुपए की लागत के 100 सीटर बालक छात्रावास भवन का लोकार्पण  विधायक देवेंद्र वर्मा एवं महापौर

अमृता अमर यादव द्वारा विधि विधान एवं श्रीगणेश पूजन के साथ फीता काटकर किया गया। इस दौरान विधायक देवेंद्र वर्मा, महापौर अमृता अमर यादव, जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, महामंत्री राजेश तिवारी, अमर यादव, अनिल विश्वकर्मा, सुधांशु जैन, आशीष राजपूत, सुनील जैन, जीवन डिंडोरे, निलेश निदाने, मंगलेश तोमर, श्रृंगी उपाध्याय एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

87 Views

Leave a Reply