Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

जसवाड़ी से कावड़ यात्रा लेकर महादेवगढ़ पहुंची मातृशक्ति

2 min read

खंडवा- श्रावण के पुरूषोत्तम मास में अति प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर पर सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाकर पूजा अर्चना कर भगवान पार्थेश्वर शिवलिंग का निर्माण कर रही हैं।  ग्राम जसवाड़ी से सैकड़ों संख्या में मातृशक्ति कावड़ यात्रा लेकर महादेवगढ़ पहुंची और महादेव का अभिषेक कर पूजा अर्चना की। महादेव मंदिर पुजारी पंडित अश्विन खेड़े ने बताया कि जसवाडी ग्राम शिव मंदिर से कावड़ में जल लेकर मातृशक्ति ने भगवान महादेवगढ़ का जल से अभिषेक किया एवं भगवान भोलेनाथ से समस्त भारत के शुभ मंगलमय की कामना के साथ ही ओंकार मंत्रों के जाप एवं भगवान शिव के भजनों पर नृत्य किया।

महादेव गढ़ मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से मातृशक्ति बड़ी संख्या में आकर भगवान शिव के ऊपर कावड़ का जल अर्पण कर रही है।  जसवाड़ी की मातृशक्ति ने महादेव का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। 24 जुलाई को छोटा बोरगांव क्षेत्र से बड़ी संख्या में मातृशक्ति आकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेगी। 14 अगस्त को खंडवा की मातृृशक्तियों द्वारा सूरजकुंड से मां गंगा का जल लाकर जलाभिषेक किया जाएगा। मंदिर समिति के अतुल अग्रवाल ने बताया कि समिति की ओर से कावड़ यात्रियों के लिए मंदिर परिसर पर भगर खिचड़ी, केले की प्रसादी का वितरण किया गया।  दुबे कॉलोनी व बड़ा बम सहित अन्य क्षेत्रों की माताओं ने मंदिर में शिव पार्थेश्वर निर्माण कर पूजन किया।

जैन मुनि हत्या के विरोध में प्रदर्शन आज

मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले कर्नाटक में जैन मुनि आचार्य काम कुमार नंदी जी म.सा. की उनके आश्रम में कुछ दरिंदो ने हत्या कर दी और बाद में शव के टुकड़े-टुकड़े कर उसे आसपास के क्षेत्रों में फेंक दिया। इस जघन्य हत्याकांड को लेकर संपूर्ण विश्व का जैन समाज स्तब्ध और आक्रोशित है। पूरे विश्व को अहिंसा और शांति का पाठ पढ़ाने वाले जैन मुनि की ऐसी नृशंस हत्या को अशोक पालीवाल ने देश के इतिहास पर धब्बा बताया है। इस घटना के विरोध में महादेवगढ़ मंदिर पर शाम 6.30 बजे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा एवं घटना की सीबीआई जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

198 Views

Leave a Reply