देवास- महापौर जनसुनवाई मे नगारिको द्वारा अपने-अपने वार्ड क्षेत्रो की निगम संबंधित समस्याओ को लेकर समस्याओ के निराकरण के लिए महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल को आवेदन देकर आ रही समस्याओ का निदान करवाने हेतु कहा। प्राप्त आवेदनो के अनुसार प्रकाश विभाग, जल प्रदाय विभाग एवं लोक निर्माण विभाग से संबंधित आवेदनो को विभागो मे भेजे जाकर निराकरण किये जाने हेतु उपस्थित अधिकारियो को महापौर द्वारा निर्देशित किया गया साथ ही प्रकाश विभाग की समस्याओ के लिए दो दिवस मे सुधार कार्य कर लाईट चालु करवाये साथ ही जिन स्थानो पर जारी बारिश मे जल जमाव की स्थिती हो रही है
पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। जन सुनवाई मे प्राप्त 13 आवेदनो पर समय सीमा मे निराकरण कर अवगत कराये जाने हेतु महापौर ने जनसुनवाई मे उपस्थित अधिकारियो को कहा। इस दौरान महापौर श्रीमती अग्रवाल. विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पार्षद महेश फुलेरी. पार्षद प्रतिनिधि रामचरण पटेल, राज वर्मा के साथ 5 मजदूर डायरी एवं 9 लायसेंस का वितरण किया गया।

