अमरनाथ यात्रियों का जत्था रवाना, रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- जय बाबा अमरनाथ बर्फानी, भूखे को अन्न-प्यासे को पानी के जयकारों के साथ अमरनाथ यात्रियों का जत्था  देवास रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। यात्रा पर रवाना हुए जेडीयू के पूर्व नेता धर्मेन्द्र तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता सरदार सिंह, ओमप्रकाश जायसवाल, अशोक जायसवाल, मुकेश पटेल, भारत सिंह ठाकुर आदि का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सुरेश पटेल, जाकीर शेख मामू, इकबाल मंसूरी, अजयसिंह ठाकुर आदि ने करते हुए मंगलमय यात्रा की कामना की।

धर्मेन्द्र तिवारी बताया कि हर वर्ष से इस बार बड़ी संख्या में दर्शनार्थी अमरनाथ पहुंच रहे है। इस बार यात्रा की अवधि अब तक की यात्राओं से सबसे अधिक है, इसलिए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को यात्रा पर आने का मौका मिल रहा है। सभी यात्रियों में उत्साह का माहौल है।

75 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!