Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

अवैध शराब विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध 18 मामले दर्ज

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल ने 29 एवं 30 अक्टूबर को सहायक जिला आबकारी अधिकारी ए.एस. बघेल एवं डी.एस. चौहान के नेतृत्व में मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध कार्रवाई की। दल ने हरदा शहर के खेड़ीपुरा व वार्ड 32, ग्राम साल्याखेड़ी, नर्मदा नदी किनारे जोगा, उंडाल, नयापुरा, पानतलाई, ग्राम हसनपुरा, कालकुंड, सोमगांवकलां, चारूवा, खमलाय, कुकड़ापानी, खंडेलवाल ढाबा, ठाकुर ढाबा सिराली, रामपुरा, साक्ट्या, बाफला व अजरूत रैय्यत में दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपियों से 42 पाव देशी मदिरा प्लेन, 12 पाव देशी मसाला, 48.7 लीटर महुआ शराब एवं 1495 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 18 प्रकरण दर्ज किए। जब्त माल का अनुमानित बाजार मूल्य 1 लाख 63 हजार 790 रुपए है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply