-केंद्रीय राज्य मंत्री उइके होंगे मुख्य अतिथि
अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश के सभी जिलों में 1 नवंबर को मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। म.प्र. स्थापना दिवस के अवसर पर हरदा के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था के लिए कलेक्टर कुमार सत्यम ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा शैलेंद्र कुमार बडोनिया और मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरदा रोशन सिंह बाथम को नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिला मुख्यालय पर स्थापना दिवस समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही कृषि के क्षेत्र में जिलावार उत्कृष्ट कार्यों से संबद्ध कृषकों को जोड़कर जिले के कृषि उत्पादों का प्रदर्शन एवं उत्कृष्ट कार्यों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। शासन के निर्देश अनुसार जिला मुख्यालय पर स्थित प्रमुख शासकीय भवनों पर 1 नवंबर की रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश कलेक्टर सत्यम ने सभी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
आज मनाएंगे मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

Text Size:
0 Views
What do you think?





