अनोखा तीर, हरदा। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शनिवार को जिला खेल और युवा कल्याण विभाग हरदा एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ को कलेक्टर कुमार सत्यम ने घंटाघर चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसडीएम हरदा शैलेन्द्र बड़ौनिया, डीएसपी महिला सेल अरुणा सिंह, एसडीओपी सालनी परस्ते, डिप्टी कलेक्टर अशोक डेहरिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोशन सिंह बाथम, जिला शिक्षा अधिकारी डी. एस. रघुवंशी सहित सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों ने मैराथन दौड़ में भाग लिया। मैराथन दौड़ घंटाघर चौक से प्रारंभ होकर चांडक चौराहा, पोस्ट आफिस चौराहा, टांक चौराहा, प्रताप टाकीज, संत कंवरराम चौक से होती हुई नेहरू स्टेडियम गेट नंबर 4 पर संपन्न हुई।
अधिकारी-कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ
मैराथन की शुरुआत से पूर्व घंटाघर पर कलेक्टर कुमार सत्यम ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों, खिलाड़ियों व जनप्रतिनिधियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। मैराथन के समापन अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज के दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया है।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी मैराथन दौड़ संपन्न

Text Size:
0 Views
What do you think?





