Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

मेरा युवा भारत हरदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित

2 min read
24
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मेरा युवा भारत हरदा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विकासखंड हरदा में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। मेरा युवा भारत हरदा की जिला युवा अधिकारी श्रद्धा मित्तल के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में सलोनी शिवप्रसाद एवं ग्रुप ने प्रथम, लाली एवं ग्रुप ने द्वितीय तथा राहत एवं ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में इरम ने प्रथम, दिशा रामदास ने द्वितीय तथा मेघा ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेविका गीता पांडे, नगर पालिका पार्षद कीर्ति राहुल अग्रवाल, शासकीय माध्यमिक कन्या शाला की प्राचार्य मंजूलता खरे उपस्थित रहीं। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में युवाओं को राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने, शिक्षा और अनुशासन को जीवन में अपनाने तथा सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जागरूक, शिक्षित एवं एकजुट युवा ही सशक्त और विकसित भारत की आधारशिला हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत हरदा से मयंक शर्मा, कनक सोलंकी, शुभम ढोके, लिशिका काले, राज पाराशर एवं सक्षम सोलंकी उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply