Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छता अभियान, बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम आयोजित

1 min read
21 1
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। परियोजना हरदा शहरी में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग हरदा विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई, रंगाई-पुताई की गई। आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 55 पर मिशन वात्सल्य एवं बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक भारती भल्लावी ने बाल विवाह की रोकथाम, उसके दुष्परिणाम एवं कानूनी प्रावधानों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक पूजा चौहान, भारती भल्लावी, मीना मालवीय, किशोर बालिकाएं, गर्भवती माताएं, धात्री माताएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित थी

2 Views
What do you think?

Leave a Reply