Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश को दिया एकता का सूत्र 

2 min read
20
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। प्रयास सामाजिक समिति, कुकरावद हरदा के तत्वावधान में शासकीय हाईस्कूल गहाल में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्र निर्माण में युवाओं की चेतना विषय पर विशेष व्याख्यान एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रयास सामाजिक संस्था हरदा के सीईओ नीरज रामनारायण गुर्जर ने अखंड भारत की नींव रखने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक राष्ट्र चेतना का संदेश देते हुए बताया कि युवा अपनी राष्ट्रभक्ति और छोटे-छोटे सामूहिक प्रयासों के माध्यम से समाजोत्थान और राष्ट्रसेवा में अमूल्य योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य एन. बिल्लौरे ने की। उन्होंने भी अपने विचार रखते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सरदार पटेल के जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेने की सीख दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रमाकांत बांके, डी. जे. साहू, एल. के. भद्रावले और सुनील बघेले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, समिति के सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील बघेले ने किया और आभार प्रदर्शन शिक्षक आर.बी. बांके ने किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।

4 Views
What do you think?

Leave a Reply