-‘दीपावली प्रणाम कार्यक्रम नवंबर के दूसरे सप्ताह में होगा
-शिक्षा, साहित्य, कला, संस्कृति और खेल क्षेत्र की प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की हरदा जिला इकाई इस वर्ष से जिले में विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय समाजसेवियों को सम्मानित करने की पहल कर रही है। इसके तहत ‘दीपावली प्रणाम शीर्षक से सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम नवंबर के दूसरे सप्ताह में दीपावली के बाद होगा। जिला संयोजक ज्ञानेश चौबे ने बताया कि शिक्षा, साहित्य, कला, संस्कृति, खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों की स्मृति में उनके परिजनों के सहयोग से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा महिला समाजसेवियों को सम्मानित करने की पहल मार्च में महिला दिवस के अवसर पर की जा चुकी है। अब जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित कर उनके कार्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
दीपावली के बाद समाजसेवियों का सम्मान करेगी राष्ट्रभाषा प्रचार समिति

Text Size:
2 Views
What do you think?




