अनोखा तीर, हरदा। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला हरदा पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद के अंतर्गत सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक हरदा शशांक के निर्देशन में शासकीय पीएम श्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हरदा में किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा अमित कुमार मिश्रा ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने विचार व्यक्त किए तथा पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं पुलिस विभाग की विभिन्न कार्यवाहियों से संबंधित प्रश्न पूछे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का सरल, सहज एवं तथ्यपरक तरीके से उत्तर देते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली एवं कानून के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को कानून के प्रति जागरूक रहने, समाज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी एवं सामुदायिक पुलिसिंग के महत्व से भी अवगत कराया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग से सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना, उन्हें कानून एवं सुरक्षा संबंधी विषयों के प्रति जागरूक करना तथा जन सुरक्षा के कार्यों में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा अरुणा सिंह, उप निरीक्षक नूर मोहम्मद पठान रक्षित केंद्र हरदा, उप निरीक्षक महेश जाट थाना हंडिया, प्रधान आरक्षक उमेश धुर्वे, प्रधान आरक्षक राजेश कुशवाह एवं कर्मचारीगण, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजेश गौर, डॉक्टर आशा गायकवाड़, डॉक्टर जसकरन सिंह राजपूत, डॉक्टर बसंत सिंह राजपूत तथा करीब 150 की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम आयोजित

Text Size:
2 Views
What do you think?





