-कृषि एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन मॉडल को प्रथम पुरस्कार, दूसरे मॉडल को सांत्वना पुरस्कार
अनोखा तीर, हरदा। डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, खंडवा में आयोजित रमन बाल विज्ञान पर्व 2026 में हरदा जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले को प्रथम स्थान दिलाया। प्रतियोगिता में तीन संभागों के 262 वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शित किए गए। हरदा के डॉ. बी.आर. अंबेडकर हायर सेकेंडरी स्कूल एवं शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा तैयार कृषि एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन मॉडल को प्रथम पुरस्कार मिला। वहीं, सरस्वती शिशु मंदिर के वर्षा संसूचक आधारित स्वचालित सेंसर प्रबंधन मॉडल को राज्य स्तरीय सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में जिले के तीन विद्यालयों के 13 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने एआई मोबाइल वैन और भारत सरकार की साइंस एग्जीबिशन वैन का भी अवलोकन कर आधुनिक तकनीक की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन प्रो. विकास भूमरकर, ज्योति सैनी और स्वाति गुरु ने किया। इस उपलब्धि पर मिशन हैप्पी हरदा, सिविल सोसाइटी एवं शिक्षाविदों ने विद्यार्थियों और मार्गदर्शकों को बधाई दी।
रमन बाल विज्ञान पर्व में हरदा जिले को मिला प्रथम स्थान

Text Size:
2 Views
What do you think?





