Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

संत रविदास जयंती सप्ताह..

2 min read
14
Text Size:

-विद्यार्थियों ने बनाई आकर्षक पेंटिंग, वरिष्ठजनों का किया सम्मान

अनोखा तीर, हरदा। संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में विद्या भारती मध्यभारत प्रांत द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक संत रविदास जयंती सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सरस्वती शिशु मंदिर, हरदा में विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत विद्यालय की वंदना सभा में बंशीलाल चौहान एवं रामनाथ मांडले को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए संत रविदास के जीवन, विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। जयंती सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों ने संत रविदास के जीवन एवं व्यक्तित्व पर आधारित आकर्षक चित्रों का निर्माण किया। चित्रों के माध्यम से विद्यार्थियों ने उनके जीवन प्रसंगों, विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को अभिव्यक्त कर उनके प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए प्रश्नमंच, निबंध लेखन, रंगोली और भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय के प्राचार्य राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि संत रविदास का जीवन समानता, प्रेम, सद्भाव, परिश्रम और मानवता की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। विद्यालय में आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को महापुरुषों के आदर्शों से परिचित कराने के साथ उनमें भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों का विकास करना है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं आचार्यों ने संत रविदास के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

4 Views
What do you think?

Leave a Reply