अनोखा तीर, हरदा। सेवा, समर्पण और गुणवत्ता के साथ चिकित्सा क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान विजय केमिस्ट करतानावाला ने अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। एक नवंबर 1976 को मध्यप्रदेश राज्य के स्थापना दिवस के साथ शुरू हुआ प्रतिष्ठान का सफर आज स्वर्णिम उपलब्धि के रूप में सामने आया है। प्रतिष्ठान की स्थापना से लेकर आज तक सेवा और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। समय के साथ बदलती जरूरतों के अनुरूप प्रतिष्ठान ने अपनी सेवाओं को निरंतर बेहतर बनाया। दवाइयों की गुणवत्ता, उपलब्धता और ग्राहकों के प्रति जिम्मेदारी ने विजय केमिस्ट करतानावाला को क्षेत्र के विश्वसनीय मेडिकल प्रतिष्ठानों में विशेष पहचान दिलाई है। परिवार के मार्गदर्शक स्व. बद्रीप्रसादजी अग्रवाल के संस्कारों और सेवाभाव को आगे बढ़ाते हुए उनके पुत्र डॉ. श्याम बंसल, विजय बंसल एवं विनोद बंसल तथा नाती सत्यम बंसल और राहुल बंसल प्रतिष्ठान की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। स्वर्ण जयंती के अवसर पर संचालक डॉ श्याम बंसल ने कहा कि 50 वर्षों का यह सफर केवल व्यावसायिक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, मानवीय संवेदना और क्षेत्रवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। इस उपलब्धि का श्रेय प्रतिष्ठान के ग्राहकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों के निरंतर सहयोग को जाता है। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रतिष्ठान ने सामाजिक सरोकारों के तहत आगामी दिनों में ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों के लिए 1 नवंबर रविवार को समय 11 बजे से निशुल्क किडनी व मूत्र रोग शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें इंदौर के प्रतिष्ठित डॉक्टर्स शिरकत करेंगे। उन्होंने आगामी नि:शुक्ल स्वास्थ्य शिविर करने की भी घोषणा की है। प्रतिष्ठान परिवार का कहना है कि सेवा और विश्वास की यह यात्रा आगे भी इसी समर्पण के साथ जारी रहेगी।
सेवा और विश्वास के 50 वर्ष पूरे, विजय केमिस्ट करतानावाला ने मनाई स्वर्ण जयंती

Text Size:
4 Views
What do you think?




