Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

खेड़ीपुरा में पुलिस ने 838 ग्राम गांजा किया जब्त, 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार

2 min read
28
Text Size:

-कब्रिस्तान के पीछे बिजली के खंभे के नीचे संदिग्ध अवस्था में खड़ा था युवक
-कीमत करीब 13 हजार रुपए बताई

अनोखा तीर, हरदा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस ने खेड़ीपुरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 838 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 13 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार 30 और 31 अक्टूबर की दरम्यानी रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि खेड़ीपुरा स्थित कब्रिस्तान के पीछे बिजली के खंभे के नीचे एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 838 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विक्की पिता अंतरलाल चौहान (28 वर्ष), निवासी खेड़ीपुरा बायपास के पास, हरदा बताया। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज है। मामले में आगे की विवेचना की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा एवं एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन आरएस तिवारी के नेतृत्व में की गई।
इनकी रही भूमिका
कार्रवाई में निरीक्षक आरएस तिवारी, उपनिरीक्षक दिनेश रावत, प्रधान आरक्षक उमेश राजपूत, करन साहू, सुभाष यदुवंशी तथा आरक्षक वीरेंद्र और दिनेश काजले की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply