देवास- भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा द्वारा डॉ. नेहा कुमावत का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा महामंत्री प्रदीप कुमावत ने बताया कि डॉ. नेहा दिलीप कुमावत का डॉक्टर बनने एवं शासकीय अस्पताल शुजालपुर में नियुक्ति प्राप्त होने पर भारतीय क्षत्रिय कुमावत महासभा देवास द्वारा कुमावत आरओ एण्ड फर्नीचर, एबी रोड पर स्वागत समारोह भारतीय क्षत्रिय कुमावत महासभा, देवास के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह कुमावत की अध्यक्षता मेंआयोजित किया गया। स्वागत समारोह में दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मारू, भारतीय क्षत्रिय कुमावत महासभा के प्रदेश पदाधिकारी मनीष कुमावत, श्रीराम कुमावत, वरिष्ठ समाजसेवी केसरीमल पटेल, भेरुलाल कुमावत, अमरसिंह कुमावत, ओमप्रकाश
कुमावत, राजेश कुमातव, सुमेर कुमावत, मुकेश कुमावत, दिनेश कुमावत, अजय कुमावत, राजाभाई कुमावत, राकेश कुमावत, सचिन कुमावत के साथ डॉ. नेहा कुमावत के पिता दिलीप कुमावत, भोलेनाथ कलश यात्रा के संयोजक आलोक पायलट, हिम्मत सिंह चावड़ा, वरिष्ठ समाजसेवी विष्णु पटेल आदि के साथ बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित थे। सर्वप्रथम मनीष कुमावत ने सम्मान पत्र का वाचन कर डॉ. नेहा कुमावत को सम्मान पत्र के साथ गुलदस्ता व समाज का अंग वस्त्र भेंट किया। इस अवसर उपस्थित स्वजातीय बंधुओं एवं अन्य गणमान्य स्वजनों द्वारा डॉ. नेहा कुमावत का स्वागत कर प्रतिक चिन्ह भेंट किए।
Views Today: 2
Total Views: 106

