Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

कंपनी के चेंबर में गिरने से युवक की मौत, परिजनों ने कंपनी के सामने दिया धरना

2 min read

देवास- एक युवक की औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में  चेंबर में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद युवक के परिजन और समाजजन कंपनी के सामने इक्कठा हो गए। उन्होंने प्रदर्शन कर कंपनी पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जानकारी अनुसार औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रेस्टीज कंपनी में काम करते समय आकाश बामनिया (25) निवासी न्यू देवास हाल मुकाम इकलेरा माताजी की मौत हो गई।
परिजनों का कहना है कि चेंबर पर जाली लगी थी, जो काफी कमजोर थी, जिसके कारण आकाश उसमें गिर गया और उसकी मौत हो गई। हमारी मांग है कि उसके परिवार के किसी सदस्य को नौकरी दी जाए और आर्थिक सहायता भी दी जाए।

परिजनों ने संबंधित कंपनी से जुड़े लोगों से चर्चा की है। मृतक को आर्थिक सहायता देने की मांग की हैं। मृतक आकाश के परिजन रूपेश ने बताया कि आकाश हर दिन की तरह  प्रात: 8 बजे अपने घर से कंपनी में काम के लिए निकला था। हादसे के बाद वहां के गार्ड और किसी संबंधित व्यक्ति ने हमें सूचना नही दी। जब उसे पोस्टमार्टम के लिए ले गए, तब हमें मौत की सूचना दी गई। मृतक आकाश अविवाहित था। जब आक्रोशित परिजनों को कंपनी प्रबंधन ने कोई संतुष्ट आश्वासन नहीं दिया तो परिजन हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान उनके समर्थन में कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोज राजानी भी मौके पर पहुंच गए।

101 Views

Leave a Reply