तीस वर्षो बाद बना सोमवती अमावस्या का योग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

ओंकारेश्वर- श्रावण मास के पवित्र महीने के प्रमुख त्यौहार हरियाली अमावस्या पर सोमवती अमावस्या का योग आ रहा है। यह योग 30 वर्ष पूर्व 1992 में भी आया था और लाखों श्रद्धालु आए थे। सुरक्षा व्यवस्था कम होने के कारण पुराने पुल पर भगदड़ हो गई थी जिसमें 6 लोग दब कर मारे गए थे। प्रशासन को इस पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था माकूल रखना होगी। कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, एसपी सत्येंद्र शुक्ला लगातार ओंकारेश्वर का दौरा कर व्यवस्थाओं को तलाश रहे हैं। इस बार दो पुल से आने जाने के साधन काफी है।

17 जुलाई सोमवार को सावन मास का मुख्य दिन हरियाली अमावस्या है और सोमवार होने से सोमवती अमावस्या का योग बन गया है। शनिवार से ही श्रद्धालुओं की भीड़ आना शुरू हो जाएगी। रविवार और सोमवार दो रोज करीब दो लाख से भी अधिक भक्तों के ओमकारेश्वर आने की संभावना है। इसके मद्देनजर प्रशासन मुस्तैद हो गया है। गर्भ ग्रह में दर्शन की व्यवस्थाओं में भी सुधार लाना होगा। दर्शन कराना ही मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। फूल, बिल्ब पत्र, नारियल, जल आदि बाहर लेने की व्यवस्था होगी तो ही अधिक संख्या में लोग दर्शन कर सकेंगे।

घाटों पर सुरक्षा बढ़ानी होगी। जिला प्रशासन व्यवस्थाओं में लगा हुआ है। पानी, बिजली, सफाई के लिए नगर परिषद, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग, स्वास्थ के अस्थाई कैंप लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, एनएचडीसी जलस्तर के लिए, बेरिकेटिंग के लिए पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए गए हंै। बारिश के मौसम को देखते हुए शाला भवन, यात्री प्रतीक्षालय, नए व पुराने बस स्टैंड अन्य ऐसे शेड जो खाली है उनकी सफाई करवाकर उनमें पानी, बिजली, चलित सुविधा घर की व्यवस्थाएं करना आवश्यक है।

Views Today: 2

Total Views: 84

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!