Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

भाजपा आज मनाएगी कैलाश जोशी की जयंती

1 min read
Text Size:

देवास- भारतीय राजनीति में शुचिता, सौम्यता और मूल्यों के प्रतीक, राजनीति के संत, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  कैलाश जोशी की जन्म जयंती पर भाजपा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने बताया कि आज  दोपहर 3 बजे भोपाल स्थित मानस भवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के मुख्य आतिथ्य में रखा गया हैद्य भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण कैलाश जोशी के हाटपिपलिया एवं बागली स्थित स्मारक पर माल्यार्पण करेंगे एवं उसके पश्चात समस्त कार्यकर्ता भोपाल मानस भवन पहुंचेंगे।

देवास जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, खातेगांव आशीष शर्मा, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, बागली विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे, सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव आदि ने जिले के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि अनिवार्य रूप से उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर वरिष्ठ नेता के प्रति अपनी आदरांजली व्यक्त करेंद्य उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

184 Views
What do you think?

Leave a Reply