शनि प्रदोष पर महादेवगढ़ में रुद्राक्ष से बने शिवलिंग का सरसों के तेल से रुद्राभिषेक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- अति प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर पर श्रावण मास एवं अधिक मास पुरुषोत्तम मास में होने वाले अनुष्ठान को लेकर नेपाल से लाए गए लाखों रुद्राक्ष का शनिवार को शनि प्रदोष के शुभ अवसर पर प्रदोष काल बेला में रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर महादेवगढ़ मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल, महापौर अमृता यादव, अमर यादव, अर्चना अतुल अग्रवाल ने नेपाल से आए लाखों रुद्राक्ष के शिवलिंग का सरसों के तेल से अभिषेक करके शहर के सुख समृद्धि की कामना की। महादेवगढ़ मंदिर पुजारी पंडित अश्विन खेड़े ने बताया कि शनि प्रदोष के पावन अवसर पर रुद्राक्ष का तेल से अभिषेक किया गया एवं ब्राह्मणों के द्वारा रूद्र सूक्त का पाठ किया गया।

इस अवसर पर पंडित अश्विन खेड़े, सुदीप अत्रे, नीरज खेड़े, हर्ष शर्मा, राम शर्मा, ललित डोंगरे, अंकित डोंगरे, देव तिवारी, शुभम खेड़े, राहुल खेड़े, मनीष तिवारी उपस्थित रहे। इस अभिषेक में मंदिर समिति के अतुल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, दीपेश जांगिड़, राकेश अग्रवाल, नीतू गोयल, राहुल चौधरी, मोहन पालीवाल, नितेश राठौर, आशुतोष सोनी, नितेश राठौर, हरीश आश्वानी, प्रणव पटेल, चेतन पटेल, शुभम पटेल, मौलिक दुबे सहित महादेव गढ़ मातृशक्ति प्रमुख शारदा शर्मा, सृष्टि दुबे, स्नेहा पाराशर, प्रिया लाड, शालू सोनी, मोनिका पवार आदि शिव भक्त उपस्थित रहे।

147 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!