Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

विद्यारंभ संस्कार के साथ गुरू पूर्णिमा उत्सव मनाया

1 min read

खंडवा- सरस्वती शिशु मंदिर वैकुंठ नगर में  विद्यारंभ संस्कार के साथ छात्र प्रतिभा सम्मान तथा गुरू पूर्णिमा उत्सव मनाया। संस्था प्राचार्य प्रदीप कानुगो और प्रधानाचार्य चेतना शर्मा ने बताया कि विद्यालय में हवन के साथ विद्यारंभ संस्कार किया गया। प्रतिभावान विद्यार्थी जिन्होंने कक्षा 5 वीं, 8 वीं और 10 वीं में अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय व परिवार का गौरव बढ़ाया उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही गुरू पूर्णिमा उत्सव भी मनाया गया।

इस अवसर पर समिति सचिव भूपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि जीवन में गुरू का बड़ा महत्व है। गुरु ही हमें सही मार्ग का दर्शन करता है अत: अब आगे बोर्ड कक्षाओं जिन आचार्य-दीदियों का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ आयेगा उनको भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन विद्या कटारे ने किया। इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष आशाराम साहू एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

126 Views

Leave a Reply