Skip to content
Friday, 23 October 2026
देवास

आयुक्त ने किया संजीवनी क्लीनिको का निरीक्षण

1 min read
Text Size:

देवास- निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान के द्वारा शहर में बन रहे नवीन  संजीवनी क्लीनिको के कार्यों का औचक निरीक्षण किया.स शहर में 6 से 7 स्थानों पर बन रहे संजीवनी क्लीनिको  के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाहर दरवाजा स्थित राधाबाई स्कूल के पास, शांतिपुरा,जवाहर नगर, नागदा वार्ड के साथ सिविल लाइन क्षेत्र. में तथा वार्ड मेंडकी मल्टी के पास एवं त्रिलोक नगर इटावा स्थित बन रहे संजीवनी क्लीनिक के कार्यों को देखने के पश्चात संबंधित ठेकेदारों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने हेतु कहा।

उपयंत्री विजय यादव को प्रतिदिन चल रहे संजीवनी क्लीनिक के कार्यों की मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट देने हेतु कहा। साथ ही मीठा तालाब के पास पानी का रिचार्जिंग पीट बनाने के निर्देश सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी को दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, इंदु प्रभा भारती, स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसोदिया, उपयंत्री विजय जाधव साथ रहे।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply