कलेक्टर कार्यालय की प्रभारी अधीक्षक श्रीमती अय्यर के सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ प्रभारी अधीक्षक एवं सहायक ग्रेड-2 श्रीमती राधालक्ष्मी अय्यर के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह कवचे, संयुक्त कलेक्टर शिवानी तरेटिया, संयुक्त कलेक्टर प्रियंका मिमरोट, डिप्टी कलेक्टर संजीव सक्सेना, वरिष्ठ पेंशनर्स गंगासिंह सोलंकी, संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, अधीक्षक पद पर पदस्थ दिनेश वर्मा सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

सेवानिवृत्त कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रीमती अय्यर का पुष्पगुच्छ एवं शॉल-श्रीफल देकर विदाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्रीमती अय्यर ने अपने शासकीय सेवाकाल में 41 वर्ष 6 माह रहा। इस दौरान उन्होंने पूरी निष्ठा एवं इमानदारी के साथ कार्य किया।

Views Today: 2

Total Views: 148

Leave a Reply

error: Content is protected !!