विट्ठल मंदिर में नाम सप्ताह उत्सव पर भजनों में डूबे भक्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- प्राचीन श्री विट्ठल मंदिर पारम्परिक नाम सप्ताह उत्सव बहुत उत्साह पूर्ण रूप से मनाया जा रहा है।
भक्त सुबह से मंदिर में भगवान के दर्शन के साथ-साथ भजनों का आनंद लेने पहुँच रहे हैं। 3 जुलाई को मंदिर में परंपरा अनुसार गुरु पादुका का पूजन, पंडित राम, श्याम आष्टेकर परिवार द्वारा किया जाएगा। 4 जुलाई को प्रात: 6.30 बजे काकड़ा आरती के साथ उत्सव का विराम होगा। शाम 5 बजे श्री भगवान वि_ल की पालखी शहर के विभिन्न मार्गों से निकलेगी।

उत्सव में  सत्य साई सेवा समिति, अथर्वशीर्ष  मंडल, रामायण मंडल, श्री हरि भक्त मंडल, हरे राम मंडल, महिला मंडल, गुरुव समाज भजन मंडल, प्रजापत मंडल, कसेरा समाज मंडल, सिंगाजी मंडल, पासी समाज लक्कड़ बाजार मंडल, यादव भजन मंडल, बालाजी भजन मंडल, माँ भगवती जागरण, रवि तिवारी दादाजी भजन मंडल, शहर के अलग-अलग भजन गायक एवं कई कलाकार के साथ अलग-अलग समाज के भक्त भजन मंडल समयानुसार आकर उत्सव को सफल बना रहे हैं।

152 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!