साईं मंदिर के स्थापना दिवस पर हुआ विशाल भंडारा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- टैगोर कॉलोनी स्थित श्री साईं मंदिर के 23 वें स्थापना दिवस पर  विशाल आम भंडार आयोजित हुआ। नगर के साथ ही अन्य शहरों से आए साईं भक्तों ने भी प्रसादी ग्रहण की। यह जानकारी देते हुए साईं भक्त परिवार के निर्मल मंगवानी ने बताया कि श्री साईं मंदिर के स्थापना दिवस पर मंदिर में प्रात: 10 बजे भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन एवं हवन यज्ञ पश्चात दोपहर 01 बजे से देर शाम तक विशाल आम भंडार आयोजित हुआ।

जिसमें क्षेत्रवासियों के साथ ही अन्य शहरों से भी आए साईं भक्तों ने प्रसादी प्राप्त की। इस दौरान मंदिर क्षेत्र को रंग बिरंगे फूलों एवं रंगोली की साज-सज्जा कर सजाया गया था। जो की श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजनों के साथ साईं भक्त परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

150 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!