Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
खंडवा

नाम सप्ताह उत्सव : भजनों पर भावविभोर होकर झूमी महिलाएं

2 min read
Text Size:

खंडवा- प्राचीन वि_ल मंदिर में भगवान पंढरीनाथ का नाम सप्ताह उत्सव प्रारंभ होते ही भजनों के माध्यमों से धर्म की गंगा बहने लगी है। उत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान विट्ठल-रूक्मिणी का विशेष श्रृंगार व पूजन किया जा रहा है। वहीं भजन मंडलियों द्वारा भगवान के समक्ष संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी जा रही है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सप्ताह के दूसरे दिन दोपहर 1 से 4 बजे तक श्री कृष्ण भजन मंडल, पिपलकोट से आए महिला भजन मंडल ने अपने भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों के बीच महिलाओं ने भाव विभोर होकर नृत्य भी किए।

मंदिर में  आषाढ़ी एकादशी मनाई जाएगी। 3 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के अवसर पर परंपरानुसार  गुरु सच्चिदानंद महाराज की पादुका का पूजन किया जाएगा। 4 जुलाई को प्रात: 6.30 काकड़ा आरती के जुलूस के साथ उत्सव का विराम होगा। इसी दिन शाम 5 बजे  वि_ल भगवान का नगर भ्रमण कर पालखी यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से निकाली जाएगी। नाम सप्ताह उत्सव में अलग-अलग समाज के भक्तगण 142 वर्षो से अपनी भजन मंडलियों से इस उत्सव को सफलतापूर्वक मनाते आ रहे हैं। पूरे सप्ताह सत्य साईं समित, अथर्वशीर्ष भजन मंडल (मराठी समाज), विठ्ठल मंदिर भजन मंडल, विष्णुसस्त्रनाम भजन मंडल, रामायण मंडल, कसेरा समाज मंडल, गुरव समाज मंडल, यादव समाज मंडल, पासी समाज मंडल, मराठा समाज मंडल, बालाजी भजन मंडल, दादाजी भजन मंडल, मां भगवती जागरण मंडल, तिवारी भजन मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। मंदिर के पुजारी राम व श्याम आष्टेकर ने सभी धर्म प्रेमी भक्तों से उत्सव में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ लेने का अनुरोध किया है।

123 Views
What do you think?

Leave a Reply