Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
खंडवा

एसएन कालेज में जनभागीदारी समिति की बैठक आयोजित

1 min read
Text Size:

खंडवा-  नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खंडवा में  जनभागीदारी समिति अंतर्गत वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक देवेंद्र वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गणेश प्रसाद दावरे द्वारा वित्त समिति सदस्यों की बैठक जनभागीदारी समिति अंतर्गत पूर्व में प्राप्त जनभागीदारी कर्मचारियों के आवेदनों को जिसमें मानदेय वृद्धि संबंधी उनके आवेदन वित्त समिति के समक्ष रखे गए। जिसमें सामान्य परिषद द्वारा पारित प्रस्ताव को विधायक के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

जिसमें अतिथि विद्वान, तृतीय तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के मानदेय में 10 प्रतिशत वृद्धि करने का निर्णय सर्व सर्वसम्मति से लिया गया। इस निर्णय के पश्चात जनभागीदारी कार्यरत कर्मचारियों ने विधायक देवेंद्र वर्मा का स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया गया। इस बैठक में जिला कोषालय अधिकारी ललित परमार, महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सोमपाल सिंह डॉ. महेश अग्रवाल, प्रोफेसर प्रवीण पाटिल, अमित कुमार अब्राहम एवं मुख्य लिपिक प्रमोद बरोले उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ अविनाश दुबे के द्वारा किया गया।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply