अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला इकाई हरदा के नए अध्यक्ष सुभाष सिटोके द्वारा रविवार को नई कार्यकारिणी गठित की गई। संघ के मुख्य संरक्षक दादा गौरीशंकर मुकाती के निवास कार्यालय पर मेजर डॉ. प्रभुशंकर शुक्ल व अशोक नेगी की विशिष्ट उपस्थिति में निवर्तमान अध्यक्ष आरगौर के कार्यकाल की सभी ने प्रशंसा की। जीआर गौर द्वारा वार्षिकोत्सव का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। तदोपरांत नए अध्यक्ष सुभाष सिटोके ने नई कार्यकारिणी घोषित की, जिसमें मंसूर अली व सावन सिटोके को उपाध्यक्ष, त्रिलोक शर्मा को सचिव, राजेश गौर को सहसचिव, बृजमोहन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, प्रज्ञा अग्रवाल व श्रीमती रेखा विश्नोई को महिला प्रतिनिधि, अतहर हुसैन जौहर को विशेष प्रतिनिधि एवं गोकुल गौर विभोर को प्रवक्ता बनाया गया है। मार्गदर्शक मंडल में जीआर गौर, प्रहलाद चौरे, पीसी पोर्ते, जयकृष्ण चांडक व शिरीष अग्रवाल को शामिल किया गया है। संस्था द्वारा जीआर गौर, दुर्गेशनंदन शर्मा, गोकुल गौर, विभोर व शिरीष अग्रवाल के संपादन में एक साझा काव्य संग्रह शीघ्र प्रकाशित किया जाएगा, जिसके लिए सभी से अपनी पांच प्रतिनिधि रचनाएं देने का आग्रह किया गया। मासिक काव्य गोष्ठी प्रतिमाह तीसरे रविवार को दादा मुकाती जी के निवास कार्यालय में दोपहर 3 बजे से आयोजित होगी। इस अवसर पर उपरोक्त सभी के साथ गोविंदराम हाशाणी, रतनसिंह सोलंकी व नरेंद्र वर्मा भी उपस्थित थे। संस्था के अध्यक्ष सुभाष सिटोके ने सभी से संस्था के सुचारु संचालन में सहयोग की अपील की।
Views Today: 10
Total Views: 10

