Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न

2 min read
15 10
Text Size:

-12 नवंबर को प्रारूप और 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

अनोखा तीर, हरदा। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के संबंध में बैठक की। बैठक में उन्होंने पुनरीक्षण कार्यक्रम की निर्धारित समय-सारिणी की जानकारी देते हुए राजनीतिक दलों से पात्र एवं छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोग करने की अपील की। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एएसडीआर की डीवीडी भी उपलब्ध कराई गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में युवा एवं अन्य पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के उद्देश्य से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उन्होंने राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 2 नवंबर 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा। इसी प्रकार 12 नवंबर 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा तथा 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। जारी कार्यक्रम अनुसार 21 एवं 22 नवंबर तथा 5 एवं 6 दिसंबर 2026 को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसी प्रकार 28 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा तथा 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply