अनोखा तीर, हरदा। ब्लॉक टिमरनी व हरदा के पीपल्याकला और अबगांव खुर्द में स्वाधार फिन एक्सेस की सीएफएल टीम हरदा द्वारा वित्तीय साक्षरता पर सैचुरेशन शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रिजर्व बैंक भोपाल से एलडीओ मनोज कुमार, एलडीएम मनोज पंवार और एफसीएल सुबोध जैन और एसबीआई बैंक टिमरनी से ब्रांच असिस्टेंस मैनेजर कमलेश बिरला व पंचायत सचिव एवं पटवारी और बीसी उपस्थित हुए। शिविर में ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग, साइबर सुरक्षा तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान दी गई। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को फर्जी कॉल, मैसेज और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए। साथ ही डिजिटल लेनदेन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, केवाईसी प्रक्रिया और बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक से मनोज कुमार ने ग्रामवासियों को बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन योति बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और अटल पेंशन योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से कैसे जुड़ सकते है व कैसे उन योजनाओं का लाभ ले सकते है। साथ ही साथ स्वछता अभियान अंतर्गत सभी को स्वछता बनाए रखने पर शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में स्वाधार फिन एक्सेस की ओर से सीएफएल इंचार्ज/ट्रेनर संजय कालोसिया, सीएफएल ट्रैनर राजन्ती गर्ग एवं समस्त ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
वित्तीय साक्षरता पर सैचुरेशन शिविर और स्वछता अभियान का आयोजन

Text Size:
0 Views
What do you think?




