अनोखा तीर, हरदा। वोट चोरी के विरोध में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले महा आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए 24 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 2 बजे से इंदौर रोड स्थित होटल बागवान में अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा नियुक्त आब्जर्वर महाराष्ट्र के जालना से सांसद कल्याण सिंह काले के नेतृत्व में मीटिंग आयोजित की गई है। बैठक में जिला प्रभारी श्रीमती रचना जैन, हरदा विधायक डॉक्टर रामकिशोर दोगने, टिमरनी विधायक अभिजीत शाह भी उपस्थित रहेंगे। कल्याण सिंह काले जिला कार्यकारिणी, समन्वय समिति, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, सभी मंडलम अध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर शाम 4 बजे प्रेसवार्ता भी करेंगे। सभी कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधि गण, जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, पार्षद गण एवं कांग्रेस पार्टी के सभी अनुसांगिक संगठन के पदाधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ता अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
वोट चोरी के विरोध में दिल्ली में महा आंदोलन, तैयारी को लेकर बैठक 24 को





