-माताओं ने भी बिखेरा हुनर का रंग
अनोखा तीर, हरदा। शहर के शिवानुजा प्ले स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय किड्स टैलेंट फेस्टिवल का तीसरा एवं अंतिम दिन हर्ष, उल्लास और रंगोत्सव के माहौल में सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिंधु सभा की अध्यक्ष साधना हाशानी तथा ब्यूटीशियन समाजसेवी नम्रता ठाकुर उपस्थित रहीं। फेस्टिवल के अंतिम दिन बच्चों के साथ उनकी माताएं भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुईं। विद्यालय परिसर स्थित गार्डन में माताओं के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें उन्होंने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। बच्चों के साथ माताओं की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को पारिवारिक उत्सव का स्वरूप प्रदान किया। विद्यालय की डायरेक्टर विभूति गौर ने बताया कि तीन दिनों तक चले इस महोत्सव में बच्चों ने नृत्य, खेल एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया। समापन दिवस पर माताओं ने भी मंच पर अपनी कला और उत्साह का परिचय देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और होली के गीतों पर सामूहिक नृत्य कर आनंदोत्सव मनाया। मुख्य अतिथियों ने बच्चों तथा उनकी माताओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया और ऐसे आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। इस अवसर पर स्वाती विश्वकर्मा, वंशिका हाशानी, संस्था की वाइस प्रिंसिपल समीक्षा त्यागी, सुधा ठाडा, ऋतु राजपूत, भावना वर्मा, माधुरी शर्मा उपस्थित रहीं। तीन दिवसीय यह बाल प्रतिभा महोत्सव उत्साह, रचनात्मकता और पारिवारिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण बनकर सभी के लिए अविस्मरणीय स्मृति छोड़ गया। विजेताओं में शिवप्रिया रघुवंशी, सरला बरगुल, अर्चना जाट, सलोनी सादानी, वर्षाली बडोदिया, मोनिका बिश्नोई, शिवानी ठाकुर, सुषमा तिवारी, मोनिका सुरागे, ज्योति ओनकर और रेनुका जाट शामिल रहीं।

Views Today: 8
Total Views: 8

