अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम सहित आसपास के पूरे क्षेत्र में सोमवार को होलिका पूजन के साथ होलिका दहन किया जाएगा। इसे लेकर गांव में तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को ग्राम के मालीपुर स्कूल मोहल्ले में निर्धारित होलिका स्थल पर विधि-विधान से पूजन कर होली का डांडा गाड़ा गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में अजय सोलंकी, शिव गहलोत, अंबिका गहलोत, लक्ष्मण गहलोत, केवलराम भाटी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामवासियों में होली पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है और होलिका दहन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
85 Views



