संगठन के माध्यम से समाज सेवा के साथ राष्ट्र निर्माण में हम सभी सहभागी बने ,,राष्ट्रीयअध्यक्ष अशोक जी,,

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा – संगठन में ही शक्ति है हमारा संगठन 300 से भी ज्यादा घटको को मिलकर बना है। एकता के साथ हमारे संगठन को मजबूत करने के लिए शहर से लेकर गांव तक वैश्य सम्मेलन के सदस्य बने। हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा है अतः सभी पदाधिकारी और सदस्य गण समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित कर समाज सेवा के प्रकल्पो को बढ़ावा दें। यह बात गंगराड़े धर्मशाला में आयोजित वैश्य महासम्मेलन के अंतरराष्ट्रीय पोरवाल वैश्य महासम्मेलन को संबोधित करते हुए वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल दिल्ली ने कही। श्री अग्रवाल ने कहा कि युवाओं के लिए उच्च शिक्षा जरूरी है आज शिक्षा का स्तर बढ़ रहा है।

हमारी युवा पीढ़ी को अच्छे संस्कारों के साथ शिक्षा ग्रहण कराएं ।उन्होंने युवाओं के विदेश जाने एवं विवाह कार्यक्रमों में आने वाली समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करवाते हुए कहा कि 300 से ज्यादा घटक वैश्य संगठन में है एकजुटता के साथ एक मंच पर आकर सेवा कार्यों के साथ राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपनी भूमिका अदा करें ।श्री अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज सभी धार्मिक, सामाजिक ,सेवा कार्यों में सदैव अग्रणी रहा है सभी घटकों में आपस में रोटी बेटी का व्यवहार होना चाहिए। जिससे  समाज का विस्तार होगा। वैश्य महासम्मेलन  के प्रवक्ता सुनील जैन नारायण बाहेती ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय पोरवाल समाज सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जी अग्रवाल  देर शाम खंडवा पधारे और गंगराड़े धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया इस अवसर पर यह समाज जैन समाज के पदाधिकारियों ने भी अशोक का स्वागत व अभिनंदन किया। आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश से भी पदाधिकारी खंडवा पहुंचे थे।
अंतरराष्ट्रीय पोरवाल  कार्यक्रम मे संस्थापक राकेश पोरवाल अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर गोपाल दास गंगराड़े अंतरराष्ट्रीय महामंत्री आशीष गुप्ता समाज कल्याण वेलफेयर प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू चांदमल जैन मध्य प्रदेश के प्रदेशअध्यक्ष एडवोकेट श्याम गंगराड़े प्रदेश सह प्रभारी नरेंद्र गंगराड़े प्रदेश संयोजक इंजीनियर योगेंद्र गंगराड़े प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ राम गंगराड़े युवा अध्यक्ष राहुल महामंत्री आशीष गुप्ता देवेंद्र जैन सुनील जैन सहित उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र एवं अन्य प्रदेशों से पधारे प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए।

प्रथम दिवसीय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश इकाई द्वारा अपने द्वारा किए गए समाज कल्याण के कार्य एवं आगामी योजनाओं से सभी को अवगत कराया गया एवं द्वितीय दिवसीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय चिंतन शिविर,उद्बोधन एवं विभिन्न क्षेत्रों में ऊंचाइयों को प्राप्त करने वाले सामाजिक बंधुओं का सम्मान समारोह संपन्न हुआ। सभी पदाधिकारियों के उद्बोधन पश्चात चिंतन शिविर में समाज के पदाधिकारियों द्वारा समाज के कल्याण हेतु चिंतन किया गया एवं उसके पश्चात सर्वसम्मति से कुछ निर्णय पारित किए गए इसके अनुसार गैर जातीय विवाह पर रोक लगाने अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के सभी सामाजिक घटकों के मध्य दहेज प्रथा पर शीघ्र रोक लगाने एवं सभी सामाजिक घटकों के मध्य रोटी बेटी व्यवहार होना चाहिए एवं सभी सामाजिक बंधुओं को समाज हित में एकजुट होकर संगठन के लिए कार्यशील होना होगा तथ देश के विभिन्न राज्यों में स्थित पुरुष महिला एवं युवा वर्ग का डाटा संकलन कर सोशल मीडिया के माध्यम से सभी को आपस में मेल मुलाकात बढ़ाना होगा तथा समाज की शादियों में फिजूलखर्ची पर रोक लगाना होगा समाज कल्याण के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई जिसके पश्चात सर्वसम्मति से कई निर्णय पारित किए गए। मुख्य अतिथि दिल्ली से पधारे अशोक अग्रवाल द्वारा अपने उद्बोधन में पोरवाल वैश्य समाज के समृद्ध एवं गौरवशाली इतिहास से सभी को अवगत कराया एवं सामाजिक एकजुटता का महत्व बताते हुए सभी को समाज हित में एकजुट होने का आह्वान किया।कार्यक्रम को एडवोकेट मोहन गंगराड़े सनद श्रीमाली देवेंद्र जैन विकास बोन्द्रिया आरके गुप्ता सहित विभिन्न समाजो से पधारे अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में दैनिक भास्कर के एस एम डी हेड लालचंद गुप्ता विनय गंगराड़े डॉ हरीश गंगराड़े विजय बोन्द्रिया लक्ष्मीनारायण गंगराड़े श्याम गंगराड़े हिमांशु गंगराड़े विकास गंगराड़े घनश्याम पोरवाल बंसीलाल मुजावदिया धीरेंद्र जैन महिला अध्यक्ष श्रीमती रुचि गंगराड़े एवं श्रीमती नीता गंगराड़े सहित विभिन्न समाजों से पधारे सामाजिक बंधुओं एवं मातृशक्ति की विशाल संख्याश उपस्थित रही कार्यक्रम का संचालन मध्यप्रदेश  के युवा महामंत्री एडवोकेट विनम्र गंगराड़े ने किया।

Views Today: 2

Total Views: 346

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!