कंटेनर ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- शिप्रा ब्रिज पर हुए एक सडक़ हादसे में शनिवार रात को एक युवक की मौत हो गई। 108 एम्बुलेंस से शव जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार एबी रोड स्थित शिप्रा ब्रिज रात दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ। जिसमें उपेन्द्र गौर गांव आवरी तहसील डोलरिया जिला होशंगाबाद (नर्मदापुरम) की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक को कंटेनर ने टक्कर मारी थी। मृतक अपनी बाइक से भोपाल से इंदौर जा रहा था तभी हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने मृतक का शव जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अपताल के डॉक्टर नीरज ने बताया कि उपेन्द्र नामक युवक को मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। मामले को पुलिस ने जांच में लिया है।

96 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!