विकास पवार बड़वाह– ओंकारेश्वर को जिला बनाए जाने की मांग बड़वाह, सनावद से अब ग्राम बलवाड़ा तक पहुंच चुकी है।जिसको लेकर अब बलवाडा के रहवासियों द्वारा भी समर्थन मिल रहा है। जबकि ओमकारेश्वर को जिला बनाए जाने की समिति के प्रतिनिधियों के साथ बलवाडा के एक निजी स्कूल में बैठक हुई। जहा समिति सदस्यो ने मंथन किया और आखिर क्यों ओंकारेश्वर का नाम रखते हुए बड़वाह को जिला बनाए जाने की पहल की जा रही है, इस सबंध में चर्चा की गई। इस बैठक में उपस्थित सभी बलवाड़ावासियों की उन जिज्ञासाओं को दूर किया गया, की बड़वाह के स्थान पर ओमकारेश्वर का नाम रखते हुए जिला बनाए जाने की मांग की जा रही है। बलवाड़ा के सभी नागरिकों द्वारा ओमकारेश्वर को जिला बनाओ समिति बलवाड़ा के द्वारा इस मांग को प्रमुखता के साथ मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की बात कही। जिसमें बलवाड़ा के समाजसेवी और राजनीति के जानकारों में हेमराज सिंह चौहान, सोम जिंदल, बद्री अवस्थी, देवीलाल यादव, अश्विन शर्मा, प्रमोद पगारे, कृष्णा श्रीवास, सागर जायसवाल, नरेन्द्र पंवार, केदार जोशी, विकास यादव, बंटी चौरसिया, नितेश जायसवाल, धर्मेंद्र पंवार, लोकेश गर्ग, महेश शर्मा, पंछीलाल पांचोले, विक्की पाटीदार, ओमप्रकाश शर्मा व अन्य उपस्थित रहे। जबकि बड़वाह से ओंकारेश्वर को जिला बनाओ समिति के लिए प्रदीप सेठिया, कमल भंडारी, मनप्रीत सिंह भाटिया, अरुण पवार, जितेंद्र सेन उपस्थित थे। जिनके द्वारा एक स्वर में क्षेत्र के विकास को एक नई ऊंचाइयां देने के लिए ओमकारेश्वर के नाम से बड़वाह को जिला बनाए जाने की सहमति व्यक्त की गई एवं भविष्य में इस मांग की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शीघ्र ही मिलने का आश्वासन दिया गया। भविष्य में ओमकारेश्वर को जिला बनाने की मांग करते हुए यह समिति अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार बैठक करते हुए अपने अभियान को जिला बनाए जाने तक निरंतर सक्रिय रहने की सहभागिता के संकल्प के साथ संपन्न हुई।

