Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

दोषियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस कमेटी हरदा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जबलपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में घुसकर नारेबाजी और तोड़फोड़ की। इससे भी ज्यादा दुख की बात यह है कि तोड़फोड़ करने वालों को रोकने में पुलिस प्रशासन ने कोई विशेष कार्यवाही नहीं की। इस घटना से ऐसा प्रतीत होता हैं कि भारतीय जनता पार्टी एवं उनकी सरकार द्वारा सभी लोकतांत्रिक तरीके छोड़ दिए हैं और जनता के बीच पूरी तरह से पैर उखड़ने एवं विफलता के बाद कांग्रेस पार्टी के ऊपर अलोकतांत्रिक तरीके से सीधा हमला करने का मन बना लिया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने घटना का पुरजोर विरोध कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि जबलपुर की घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था लचर साबित होती प्रतीत होती है। कानून को तांख पर रख खुलेआम पुलिस की मौजूदगी में तोड़फोड़ करना अनुचित हैं। पूर्व विधायक डॉ.आरके दोगने ने कहा प्रदेश में ला एंड ऑर्डर जैसी कोई व्यवस्था नजर नहीं आती। जबलपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ कर उग्र तरीके से कार्यालय को हानी पहुचाना सही नहीं हैं। पुलिस प्रशासन बीजेपी के इशारे पर काम न करते हुए दोषियों पर सख्त कार्यवाही करें। इस दौरान गौरीशंकर शर्मा, जयप्रकाश त्रिपाठी, अमर रोचलानी, अहद खान, ब्लॉक अध्यक्षगण गोविंद व्यास, महेश पटेल, शंकर सोलंकी, सुरेन्द्र विश्नोई, राघवेंद्र पारे, मुकेश पाराशर, अजय राजपूत, धर्मेन्द्र चौहान, रमेश सोनकर, अक्षय उपरित, आशुतोष कोठारी, उत्तम तेनगुरिया, संजय जैन, संजीव गौर, अजय पाटील, राजकुमार झुरीया, योगेश चौहान, धर्मेन्द्र शिंदे, भूपेश बाबल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

138 Views
What do you think?

Leave a Reply