Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

विजन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में समर कैंप प्रारंभ

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विजन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार से हरदा नगर के समस्त स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए समर कैंप की शुरुआत की गई है। पांच दिवसीय इस समर कैंप में छात्र-छात्राएं उत्साह पूर्वक भाग ले रहे हैं। 100 से अधिक छात्र छत्राओं का समर कैंप में रेजिस्ट्रेशन हो चुका है। जिसमें नर्सरी से 10वीं तक छात्र-छत्राओं का रजिस्ट्रेशन किया गया है। समर कैंप में बच्चों के लिए स्पोर्ट्स, कंप्यूटर प्रशिक्षण, डांस, म्यूजिक, योगा, अबेकस, स्पोकन इंग्लिश आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। समर कैंप में बच्चों की एनर्जी ड्रिंक एवं शीतल पेय जल की व्यवस्था संस्था की ओर से की गई है। संस्था के संचालक कुनाल दोगने के निर्देशन में समर कैंप आयोजित किया गया है। संस्था के प्राचार्य के देव सोनी ने 5 दिनों के समर कैंप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि छात्र-छत्राओं को समर कैंप में उनके रुचि अनुसार खेलो के साथ-साथ बहुत सी चीजें जो कि उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगी उसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही उनके द्वारा बच्चो के माता पिता आभार व्यक्त किया की उन्होंने अपने बच्चों को समर कैंप में प्रशिक्षण दिलाने में रूचि दिखाई।

201 Views
What do you think?

Leave a Reply