अनोखा तीर, टिमरनी। नगर के अभिषेक नागपुरे ने वाणिज्य विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, सहकर्मियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है। नागपुरे ने मानसरोवर ग्लोबल विश्वविद्यालय, सीहोर से वाणिज्य विषय में शोध कार्य किया। उनका शोध कार्य शोध निर्देशक डॉ. सरिता डिंगवानी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उनके शोध का शीर्षक ई-बैंकिंग सेवाओं में ग्राहकों की राय, समुदाय का स्तर एवं अधिकारों पर भरोसा राष्ट्रीय एवं निजी बैंकों का समग्र अध्ययन होशंगाबाद संभाग के संदर्भ में है। इस शोध में ई-बैंकिंग सेवाओं के संदर्भ में ग्राहकों की राय, समुदाय के स्तर तथा अधिकारों पर भरोसे से संबंधित पहलुओं का अध्ययन किया गया है। नागपुरे को संजय शाह पूर्व विधायक टिमरनी, देवेंद्र भारद्वाज अध्यक्ष नगर परिषद टिमरनी, अरुण कुमार तिवारी, अजय सिंह बछौतिया, उपेंद्र गद्रे, मुकेश शांडिल्य, सुनील दुबे, राधेश्याम डूडी, विजय सिंह सावनेर, डॉ. सुनीत काशिव, डॉ. श्याम अग्रवाल, डॉ. दीपक मालाकार, विजेंद्र गुर्जर, डॉ. पंकज खैरनार आदि ने बधाई दी है।
अभिषेक नागपुरे ने पीएच.डी. की उपाधि






