Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

‘खेती खेड़ो हरि नाम दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

1 min read
Text Size:

-पहले दिन लोकनृत्यों की हुई प्रस्तुतियां

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम के कान्हा बाबा मैदान पर मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन हरदा के तत्वावधान में दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 10 एवं 11 अक्टूबर को रात 8 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम के पहले दिन शनिवार को निमाड़ी गायन, देव भीलट गायन, गदली नृत्य, कोरकू जनजातीय डंडा नृत्य, काठी नृत्य और गणगौर नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, सरपंच गजेंद्र भाटी, सुनील दुबे, सुंदरलाल रायखेरे, मोहन सोलंकी एवं राहुल सोलंकी की उपस्थिति में हुआ। कलाकारों ने क्षेत्र की लोक संस्कृति और जनजातीय परंपराओं से जुड़ी प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को लोककला से परिचित कराया।
दूसरे दिन संत सिंगाजी के जीवन पर केंद्रित नृत्य-नाट्य
कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को रात 8 बजे संत सिंगाजी के जीवन और उनके अवदान पर केंद्रित नृत्य-नाट्य का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से संत सिंगाजी के जीवन और उनके योगदान को प्रस्तुत किया गया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply