Skip to content
Thursday, 5 November 2026
खरगोन

बारिश से पूर्व प्रारम्भ कार्य पूर्ण कराएं- कलेक्टर श्री वर्मा

3 min read
Text Size:

दो विभाग आपस में तय करें और राष्ट्रीय हित देखें

निर्माण कार्य करने वाले विभागों की संयुक्त बैठक हुई

खरगोन- कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने मंगलवार देर शाम तक सभी शासकीय विभागों के निर्माण कार्याें में संलग्न निर्माण एजेंसी विभागों के साथ संयुक्त बैठक की। बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए है कि जो भी कार्य प्रारम्भ हुए है वो सभी कार्य हर हाल में बारिश से पूर्व पूर्ण कराये। यही कार्य करने वाले विभागों की चिंता होनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को हिदायत देते हुए कहा कि निर्माण कार्यांे की खनिज रॉयल्टी की जानकारी भी पृथक से प्रस्तुत करेंगें। कई निर्माण कार्याें में खनिज रॉयल्टी लेने का उल्लेख नहीं है। इसके अलावा जो भी भवन बनने वाले हैं उनकी ऊंचाई 13 फीट से कम नहीं होनी चाहिए। साथ ही निर्माण कार्याें को जून में पूर्ण करने के अलावा गुणवत्तापूर्ण रूप से तैयार करें। उपयंत्रियों के भरोसे न छोड़े। कोई कार्य गुणवत्ता पूर्ण नहीं हुआ तो जिम्मेदार कार्यपालन यंत्री होंगे। यह संयुक्त बैठक पीडब्ल्यूडी, आरईएस, पीआईयू, नेशनल हाइवे, हाऊसिंग, पीएमजीएसवाय, एनएच पीडब्ल्यूडी, एमपीआरडीसी व जलसंसाधन के साथ सम्पन्न हुई।

दो विभाग आपस में निपटारा करें और राष्ट्रीय हित साधे

नेशनल हाइवे की समीक्षा के दौरान नेशनल हाइवे के अधिकारी आशीष बिड़ला द्वारा इंदौर-इलाहबाद मार्ग निर्माण में दो मामले के कारण कुछ स्थानों पर कार्य लंबित है। इसमें एक रूपखेड़ा में हाऊसिंग बोर्ड की कॉलोनी और दूसरा सनावद में वेयर हॉउस निर्माण से पेचीदगी से कार्य प्रभावित हो रहा है। दोनों विभाग राष्ट्रीय हित देखें। आपस मंे तय कर ले। हालांकि इन दोनों मामलों में विभागों ने तय कर लिया है और आपस में मामले का हल सुलझा लिया है।

जिले में 24 अंधे मोड़ दूर करने पर भी प्लान रखा

सभी सड़क निर्माण एजेंसियों के साथ बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने मुख्य रूप से जिले में 24 अंधे मोड़ के मुद्दे दूर करने पर जोर दिया है। सभी विभाग इस दिशा में अपने अपने मार्ग पर आने वाले ऐसे मोड़ की जानकारी के साथ दूर करने का प्लान भी प्रस्तुत करेंगे।

विभागों को अपनी इमेज का ध्यान रखना चाहिए

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने शहर में सड़क निर्माण कर रहे हैं एनएच पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के भीतर ही पेबर्स पर मिट्टी डालकर निर्माण करना अत्यंत नाराजगी वाला कार्य है। सभी विभाग सड़क निर्माण के साथ ही अपनी इमेज का भी निर्माण करते हैं। ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए।

सहस्त्रधारा वाला मार्ग मंडी मद से बनेगा

सहस्त्रधारा पर गत 6 और 7 फरवरी को हुए खेलो इंडिया के दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल ने मंडी स्टेट मद से सड़क निर्माण करने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर श्री वर्मा ने इस संबंध में पीआईयू विभाग को स्टीमेट प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री विजय पंवार, आरईएस के कार्यपालन यंत्री अनिल बागोले, जगदीश पंवार, हाऊसिंग बोर्ड के एसडीओ आर. तिवारी, जल संसाधन कार्यपालन यंत्री पीके ब्राम्हणे, एमपीआरडीसी डी. मुवेल, पीएमजीएसवाय के एचपी जाटव, पीआईयू के कार्यपालन यंत्री नरेन्द्र मंडलोई व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

135 Views
What do you think?

Leave a Reply