Skip to content
Friday, 23 October 2026
खरगोन

महेश्वर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पर्यटन स्थल और महिला टूरिस्ट के लिए पूरी तरीके से सुरक्षित है- कलेक्टर श्री वर्मा

3 min read
Text Size:

प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा किया गया महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल योजना के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन

खरगोन। प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल योजना के अंतर्गत सुरक्षा ऑडिट एवं अधोसंरचना अंतराल पर बुधवार को आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला महेश्वर में किया गया। इसका शुभारंभ कलेक्टर शिवराज वर्मा द्वारा किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि परियोजना के अंतर्गत महिला सुरक्षा पर कार्य किया जा रहा है और आज हम सभी पर्यटन के महत्व को समझते हैं। पर्यटन स्थल पर हम चाहते है कि मूलभूत सुविधाएं हो। महिलाओं की भागीदारी और प्रतिनिधित्व हो। महेश्वर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त पर्यटन स्थल है। यहां के अहिल्या घाट का पानी सबसे साफ है। हम महेश्वर को स्वच्छ एवं नशा मुक्त पर्यटन स्थल बनाने का कार्य करें।

   कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत स्थानीय समुदाय की भागीदारी से स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के लिए प्रयास किए जाएंगे। सुरक्षा अंकेक्षण एवं अधोसंरचना अंतराल के संबंध में इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा एवं फील्ड विजिट के माध्यम से एक कार्य योजना का निर्माण किया जाए। जिला प्रशासन से उसे साझा करें। हम विभागीय स्तर पर और समुदाय की भागीदारी से महेश्वर को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए रणनीति और योजना पर कार्य करेंगे।

परियोजना का परिचय देते हुए मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड से जेंडर सलाहकार डॉ आलोक चौबे ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत सुरक्षा अंकेक्षण एवं अधोसंरचना अंतराल के अवलोकन के साथ ही आत्मरक्षा प्रशिक्षण स्टेक होल्डर्स का क्षमता वर्धन एवं पर्यटन संबंधी रोजगार में महिलाओं की प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षणों का आयोजन सभी पर्यटन स्थलों पर क्रियान्वयन सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से किया जा रहा है।

    कार्यशाला की पूर्व संध्या को सहभागियों द्वारा सहस्त्रधारा, बस स्टैंड एवं नर्मदा घाट पर फील्ड विजिट किया गया। इसके अनुभव साझा करते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भोपाल रिचा चौबे ने कहा कि किसी भी स्थान का चेहरा वहां के लोग अधोसंरचना और अपराधों से होता है। हमने पाया कि महेश्वर बहुत ही सुरक्षित है और यहां के निवासी शांतिप्रिय है। प्राचीन नगरी होने के कारण अधोसंरचना में कुछ गैप है। जिन्हें विभाग, सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय समुदाय के समन्वय से पूर्ण किया जा सकता है। कार्यशाला में एसडीएम श्री अग्रिम कुमार, मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड से संयुक्त संचालक पीके सिन्हा, पर्यटन नोडल नीरज अमझरे, सीएमओ मनोज शर्मा सहित विभिन्न जिलों से नगरीय निकाय से उपयंत्री, पुलिस विभाग से एसआई, महिला डेस्क प्रभारी, सामाजिक संस्थाएं और परियोजना के अंतर्गत संकुल समन्वयक ने भागीदारी की।

164 Views
What do you think?

Leave a Reply