अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस का खंडवा स्टॉपेज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा। पहली बार खंडवा रेलवे स्टेशन खजुराहो पर्यटन स्थल से जुडऩे जा रहा है। रेलवे ने स्टेशन पर ट्रेन संख्या 19483/84 अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस (सप्ताह में 6 दिन) का स्टॉपेज जारी कर दिया है। इस ट्रेन के खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज जारी होने के बाद खंडवा से गुजरात के महत्वपूर्ण शहर अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत तथा मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो के लिए अब सीधी ट्रेन की सुविधा मिलेगी। खासकर व्यापारी वर्ग व इलाज के लिए गुजरात के शहरों की ओर आने जाने वालों को सहूलियत मिलेगी। विदित हो कि जनमंच ने रेलमंत्री, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को अनेकों बार पत्र देकर व मुलाकात कर उक्त विषय की मांग की थी। उक्त टे्रन के स्टापेज के लिए जनमंच सदस्य चंद्रकुमार सांड, मनोज सोनी, सुनील जैन, कमल नागपाल, देवेंद्र जैन, गणेश कानडे, ललित चौरे, अनुराग बंसल आदि ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का आभार व्यक्त किया है।

425 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!